गुरुवार, 23 अप्रैल 2009

1200 करोड़ खर्च होंगे लोकसभा चुनाव में

- प्रतिभा ज्योति
राजनीतिक दल चुनाव लड़ने पर कितना पैसा खर्च करते हैं इसका अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 125 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे जबकि भाजपा ने 93 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि खर्च की थी। सपा ने 5 करोड़ 60 लाख और बसपा ने 4 करोड़ से अधिक खर्च किए थे। पिछले चुनाव में पार्टियों ने 232 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे। अनुमान है कि इस बार 1200 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों के चुनावी खर्चे का जो ब्योरा चुनाव आयोग को मिला है, उसके मुताबिक चुनाव की घोषणा के समय कांग्रेस के पास 69 करोड़ 70 लाख 47 हजार 359 रुपए थे। 25 मई 2004 तक राज्यों से 1 करोड़ 3८ लाख 33 हजार 807 रुपए मिले थे। पार्टी को चंदे के रूप में 94 करोड़ 61 लाख 2८ हजार 589 रुपए मिले। पार्टी ने चुनाव में 125 करोड़ 43 लाख 33 हजार 247 रुपए खर्च किए। हालाँकि दलों ने आधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग को खर्चे का यह ब्योरा दिया है पर वास्तव में दल इससे कहीं अधिक रकम चुनाव में खर्च करते हैं। आयोग के दस्तावेज बताते हैं कि 29 फरवरी 2004 को चुनाव की घोषणा के समय भाजपा के पास 78 करोड़ 20 लाख 81 हजार 110 रुपए थे। 25 मई यानी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक विभिन्न स्रोतों से पार्टी को 88 करोड़ 65 लाख 18 हजार 866 रुपए प्राप्त हुए। चुनाव के दौरान पार्टी ने कुल 93 करोड़ 48 लाख 30 हजार 183 रुपए खर्च किए। पिछले चुनाव में रेल मंत्री लालूप्रसाद यादव की पार्टी राजद के पास चुनाव की घोषणा के समय 12 लाख 39 हजार 657 रुपए थे। पार्टी को चंदे के रूप में 45 लाख 17 हजार मिले और पार्टी ने चुनाव में 68 लाख 19 हजार 870 रुपए खर्च किए। वहीं सपा के पास चुनाव की घोषणा के समय 16 करोड़ 71 लाख 90 हजार 839 रुपए थे। पार्टी को चंदे और विभिन्न स्रोतों से 7 करोड़ 31 लाख 76 हजार 756 रुपए हासिल हुए। पार्टी ने चुनाव में खर्च किए 5 करोड़ 60 लाख 11 हजार 289 रुपए। बसपा के पास चुनाव की घोषणा के समय 33 करोड़ 97 लाख 88 हजार 490 रुपए थे। चंदे के रूप में पार्टी को मिले 3 लाख 13 हजार 113 रुपए और पार्टी ने लोकसभा चुनाव में खर्च किए 4 करोड़ 20 लाख 51 हजार 742 रुपए।

http://72.14.235.132/search?q=cache:lA0SJ3FWJqYJ:hindi.webdunia.com/news/news/national/0903/22/1090322046_1.htm+%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A4%BE+%E0%A4%95%E0%A5%8B+%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE+%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BE&cd=20&hl=en&ct=clnk&gl=in

0 टिप्पणियाँ: