शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

हॉकी के लिए डाली गयी आर.टी.आई.

सेवा में,

जन सूचना अधिकारी
खेल मंत्रालय, भारत सरकार
नई दिल्ली-01

विषय:- सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत आवेदन

महोदय,
सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत निम्न सूचना उपलब्ध कराई जाए:-

1. “हॉकी इंडिया” की स्थापना कब हुई..?

2. “हॉकी इंडिया” का पिछले पांच वर्षों का बजट क्या रहा है। प्रत्येक वर्ष का अलग-अलग बताएं।

3. हॉकी के अंत्तराष्ट्रीय टीम के लिए मंत्रालय के पास क्या योजनाएं हैं।

4. इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कितनी राशि खर्च की गई।

5. पिछले तीन वर्षों में हॉकी के उत्थान के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं, उन समस्त योजनाओं का विवरण उपलब्ध कराएं।

6. हॉकी के उत्थान के लिए भारत में कौन-कौन सी संस्थाएं उत्तरदायी हैं। सूची उपलब्ध कराएं।

7. हॉकी इंडिया में चुनावों की क्या प्रक्रिया रही है और यह कितने सालों में कराया जाता है। पिछला चुनाव कब कराया गया था।

8. पिछले पांच सालों में “हॉकी इंडिया” को कितनी आमदनी हुई और कितना खर्च हुआ। खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराएं।

9. मंत्रालय द्वारा हॉकी व क्रिकेट खिलाड़ियों को कितनी सैलरी दी जाती है। अलग-अलग ब्योरा उपलब्ध कराएं।

10. “हॉकी इंडिया” से जुड़े वर्तमान सभी अधिकारियों के नाम व पद की सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही अलग-अलग यह भी बताए कि इन्हें प्रत्येक माह कितनी सैलरी दी जाती है।

11. हॉकी विश्व कप-2010 के लिए मंत्रालय द्वारा कितना खर्च किया गया है।

12. हॉकी विश्व कप-2010 के विज्ञापन पर आने वाले खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराएं।




मैं इस आवेदन के साथ आवेदन शुल्क के रुप में 10 रुपये का इंडियन पोस्टल ऑर्डर (84E 161510) संलग्न कर रहा हूं।


(1. नोट:- यदि इस आवेदन के किसी सवाल का संबंध आपके विभाग से नहीं है तो सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 की धारा- 6(3) के तहत इस आवेदन को 5 दिनों के भीतर संबंधित विभाग या जन सूचना अधिकारी को प्रेषित करें, साथ ही साथ क़ानून के प्रावधानों के तहत हमें भी इसकी सूचना दें।)
(2. नोट:- समस्त सूचनाएं राष्ट्रभाषा हिन्दी में उपलब्ध कराने की कृपा करें।)


सधन्यवाद.

अफ़रोज़ आलम ‘साहिल’
c/o:- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
एफ-56/23, सर सैय्यद रोड,
बटला हाउस, ओखला, नई दिल्ली-25.
दिनांक:- 20.02.2010

0 टिप्पणियाँ: